Blood Donation – श्री केडिया सभा द्वारा रक्तदान शिविर,111 ने किया रक्तदान

सामाजिक

Blood Donation – सनलाइट, कोलकाता। श्री केडिया सभा की ओर से उमाशंकर केडिया की स्मृति में स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Blood Donation

इस रक्तदान शिविर में 111 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भागवताचार्य बाल व्यास श्रीकांत शर्मा, विधायक विजय ओझा, रामकिशन केडिया (आईआरएस) ने श्री केडिया सभा और रक्तदाताओं की मानव सेवा की सराहना की।

मीना देवी पुरोहित, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव केदारनाथ गुप्ता, दयानन्द भामा, मनोज पराशर सहित अन्य अतिथि वक्ताओं ने रक्त दान के महत्व को बताया और रक्तदान को मानव सेवा बताया।

वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा कार्यों को करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, उपाध्यक्ष मुरारी केडिया, विनय राणासरिया, सचिव मोहन केडिया, गोवर्धन, भरत, संयोजक विजय, ओमप्रकाश, मयंक, संजीव, महिला समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

जगदीश प्रसाद केडिया, मनमोहन, गोपीकिशन, रामअवतार, बलदेव, अरुण, संतोष, विनोद, प्रकाश, राजकुमार, निर्मल, निखिल, अमित, सुमित, विनय,

सचिन, सुशील, अजय केडिया, पवन, शंकर केडिया एवं अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन केडिया ने किया।

बी एन आई मोनार्क, लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता नॉर्थ एवं ब्रेबोर्न रोड के लायन बंधुओं के सहयोग के प्रति मोहन केडिया ने आभार व्यक्त किया।

Share from here