Advertisement
breaking news

West Bengal Bye Election – पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

बंगाल

West Bengal Bye Election – राज्य में एक बार फिर चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की तीन खाली सीटों के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Advertisement

West Bengal Bye Election

ये चुनाव 24 जुलाई को होंगे। आयोग ने सोमवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया। सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई थीं।

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, औपचारिक नोटिफिकेशन 7 जुलाई को जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई है, नॉमिनेशन की जांच 15 जुलाई को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 17 जुलाई है।

वोटिंग 24 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी और उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari