Kolkata – कोलकाता नगर निगम के वार्ड 67 के पार्षद के बेटे को पुलिस ने रंगदारी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।
Kolkata
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सम्राट, जो कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के पूर्व पार्षद बिजनलाल मुखोपाध्याय के बेटे हैं को सोमवार को गिरफ़्तार किया गया।
यह गिरफ़्तारी एक स्थानीय रियल एस्टेट डेवलपर की शिकायत के बाद हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सम्राट के ख़िलाफ़ 18 जुलाई को कस्बा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
डेवलपर का आरोप था कि सम्राट ने उससे ₹34 लाख की रंगदारी वसूली थी। इस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सम्राट के ख़िलाफ़ रंगदारी का मामला दर्ज किया।
इसके अलावा बिजनलाल मुखोपाध्याय के बेटे सम्राट पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद सोमवार को सम्राट की गिरफ़्तारी हुई।
Share from here
