Advertisement

Mallik Ghat Flower Market – मल्लिक घाट फूल बाजार का होगा कायाकल्प, हुई अहम बैठक

कोलकाता

Mallik Ghat Flower Market – एशिया के सबसे बड़े फूल बाजारों में से एक कोलकाता के ऐतिहासिक ‘मल्लिक घाट फूल बाजार’ को लेकर आज एक बैठक हुई।

Advertisement

Mallik Ghat Flower Market

ये बैठक बाजार के आधुनिकीकरण, फूल विक्रेताओं की स्थिति में सुधार और नए रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

यह बैठक खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी विभाग द्वारा बुलाई गई थी। बैठक में विभाग के मंत्री कल्याण चक्रवर्ती, विभाग के प्रधान सचिव, स्थानीय विधायक विजय ओझा तथा क्षेत्र के पार्षद संतोष पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान मल्लिक घाट फूल बाजार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के अलावा कई विषयों पर चर्चा हुई।

फूलों को सड़ने से बचाने और व्यापारियों व मालियों को नुकसान से उबारने के लिए बाजार परिसर में आधुनिक ‘कोल्ड स्टोरेज’ (शीतगृह) बनाने का फैसला लिया गया है।

इससे फूल उगाने वालों और व्यापारी लंबे समय तक फूलों को सुरक्षित रख सकेंगे और उन्हें सही दाम मिल सकेगा।

बाजार के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और वैज्ञानिक तरीके से फूलों के रखरखाव, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार के नए मार्ग खोलने की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर बैठक में चर्चा हुई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari