Advertisement
breaking news

Jaish Terrorist Arrested – बर्दवान से जैश का आतंकी गिरफ़्तार, निशाने पर सीएम…..

बंगाल

Jaish Terrorist Arrested – राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बर्धमान शहर के एक भीड़-भाड़ वाले इलाके से आतंकी होने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Jaish Terrorist Arrested

STF सूत्रों के मुताबिक, हामिद मंडल नाम का यह व्यक्ति कश्मीर का रहने वाला है और आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है।

उसे आज बर्धमान कोर्ट में पेश किया जाएगा। हामिद को बर्धमान में दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक पॉश रिहायशी इलाके ‘रेनेसां कॉम्प्लेक्स’ से गिरफ्तार किया गया, जहाँ वह किराए के फ्लैट में रह रहा था।

STF की शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने पहले न्यू टाउन में भी एक फ्लैट किराए पर लिया था। वह जगह सुवेंदु अधिकारी के फ्लैट से ज़्यादा दूर नहीं थी।

STF सूत्रों का कहना है कि हामिद उनकी गतिविधियों पर नज़र रखता था। सूत्रों का दावा है कि उसने उन रास्तों की रेकी (निगरानी) की थी जिनसे सीएम सुवेंदु अधिकारी अपने न्यू टाउन वाले फ्लैट पर लौटते थे।

सूत्रों का कहना है कि टावर लोकेशन के विश्लेषण से पता चला कि हामिद जैश के हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari