Jammu Kashmir – कुलगाम में पहलगाम जैसा हमला; आतंकियों ने 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर मारी गोली

जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir – दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार रात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी।

Jammu Kashmir

इस कायराना हमले में 2 गैर-राज्यीय (बाहरी) मजदूर की मौत हो गई। दोनों लोग छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

प्रशासन का कहना है कि पाकिस्तान पोषित आतंकी जम्मू-कश्मीर में शांति बिगाड़ने के लिए निर्दोष और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

Share from here