Advertisement
rg kar

RG Kar मामले में CBI की नई जांच टीम; क्राइम सीन का किया मुआयना

कोलकाता

RG Kar में डॉक्टर के रेप और मर्डर की जांच नए तरीके से फिर से शुरू हो गई है। सोमवार को CBI की एक नई जांच टीम हॉस्पिटल पहुंची।

Advertisement

RG Kar

टीम ने इमरजेंसी डिपार्टमेंट की बिल्डिंग में उस जगह का मुआयना किया जहां घटना घटी थी।। CBI के जॉइंट डायरेक्टर अनुराग कुमार की अगुवाई वाली टीम ने दोपहर में हॉस्पिटल पहुंचकर उस जगह की जांच-पड़ताल की। ​​

पिछले गुरुवार को CBI ने मामले में सियालदह कोर्ट में एक स्टेटस रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें कोर्ट को बताया गया था कि जांच का काम अब एक नए इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (IO) संभालेंगे।

CBI ने कोर्ट को बताया कि नई टीम केस डायरी समेत 1,000 पन्नों के डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा कर रही है और इस प्रक्रिया के लिए और समय मांगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari