breaking news

Gold Recovery – कोलकाता एयरपोर्ट से करीब एक करोड़ रुपये के सोने चांदी के साथ एक गिरफ़्तार, बड़ाबाजार…

कोलकाता

Gold Recovery – कोलकाता एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को एक करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत के सोने और चांदी के साथ गिरफ़्तार किया गया है।

Gold Recovery

बताया जा रहा है कि ये सोना और अन्य सामान घरेलू कार्गो शिपमेंट से भारी मात्रा में बरामद किए गए। जब सामान लेने के लिए व्यक्ति पहुंचा तो उसे पुलिस ने रोका।

उसे एयरपोर्ट पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया। ये सोना और अन्य सामान कहां से आए थे और इनकी तस्करी कहां की जा रही थी?

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत एक करोड़ रुपए से कई अधिक हो सकती है।

बुधवार शाम को तस्कर को एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजस्थान के रहने वाले रामअवतार शर्मा के तौर पर की है।

सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे रोका और लगभग 400 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत करीब ₹60 लाख है।

उसके पास चांदी भी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोना और चांदी कोलकाता के बड़ाबाज़ार ले जाए जा रहे थे। आरोपी को आज बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share from here