Advertisement

Joka – जोका में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से युवक का शव बरामद

बंगाल

Joka – जोका में 117 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

JOKA

एक युवक ने नाले में युवक का शव पड़ा देखा तो उसने पास में ही तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद ठाकुरपुकुर थाने को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसका नाम या पता चल पाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के थानों को भी लापता लोगों की सूची के संबंध में सूचित किया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari