Dum Dum Body Found – दमदम कैंटनमेंट इलाके में एक घर से महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
Dum Dum Body Found
महिला भाड़े के घर मे रहती थी वहीं से उसका खून से लथपथ शव मिला। घटना बुधवार रात की है। मौत की वजह अभी साफ नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेडियापारा के झील कॉलोनी इलाके में रहने वाला एक युवक अक्सर महिला के घर आता-जाता था।
पुलिस उसकी मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए उससे पूछताछ करना चाहती है। मृतका नाम जया प्रमाणिक (32) है।
वो दमदम कैंटनमेंट के सुभाषनगर इलाके में एक किराए के घर में रहती थी। उसका तीन साल का बेटा है। जिसे वह श्यामबाजार के एक घर में छोड़ती थी।
जया को बुधवार रात अपने बेटे को दम दम कैंटोनमेंट स्थित अपने किराए के घर लेकर आना था। लेकिन जब फोन पर उससे संपर्क नहीं हो पाया, तो कुछ परिचित उसका हाल जानने के लिए वहां पहुंचे।
घर का दरवाजा खोलने पर जया का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, जो कंबल से ढका हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरीर पर चोट के कई निशान थे। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने उसी रात शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
Dum Dum Body Found – पुलिस को शुरुआती तौर पर हत्या का शक है। पुलिस हत्या के मकसद की जांच कर रही है। आरोप है कि किराए के घर के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया गया था।
हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें घर में आने-जाने की फुटेज मिली है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। मृतका के कई परिचितों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
