Advertisement

Kunal Ghosh – विधायक कुणाल घोष के घर और कार्यालय पर तोड़फोड़ का आरोप

कोलकाता

Kunal Ghosh – बेलेघाटा से तृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर और कार्यालय में बुधवार रात कथित तौर पर उपद्रव और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा है।

Advertisement

Kunal Ghosh

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पहले एक समूह ने विधायक के घर पर हंगामा किया और इसके बाद उनके कार्यालय के सामने पहुंचकर भी तोड़फोड़ की।

बताया जा रहा है कि कार्यालय के बाहर लगे ममता बनर्जी के बैनर और पोस्टर भी फाड़ दिए गए। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और कथित तौर पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari