Jaipur Student Death – राजस्थान के जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है।
Jaipur Student Death
मृतक छात्र की पहचान प्रिंस सोनी (17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को लंच के समय छात्र की तबियत अचानक खराब हो गई और वो बेहोश हो गया।
आरोप है कि उसे समय रहते अस्पताल नहीं ले जाया गया। परिजन ने बताया कि वे स्कुल पहुंचे और गंभीर हालत में उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे लंच टाइम में प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदा और खाया था। शायद वो प्रिंस के गले में अटक गई, जिससे उसे समस्या होने लगी।
बताया गया कि वहां उपस्थित टिचर्स ने उसकी पीठ थपथपाकर बेंच पर लिटा दिया। स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर ही अस्पताल है।
प्रिंस को अस्पताल लेने की जगह स्कूल स्टाफ ने परिवार को कॉल करके प्रिंस की तबीयत खराब होने के बारे में बताता रहा।
मृतक के चाचा का आरोप है कि स्कूल स्टाफ बार-बार कॉल करके जल्दी आने की बात कहता रहा। प्रिंस को स्कूल की ओर से कोई भी प्राथमिक इलाज उपलब्ध नहीं करवाया गया।
परिजन स्कूल पहुंचे फिर प्रिंस को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर जाया गया, गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मणिपाल हॉस्पिटल भेज दिया, जहां डॉक्टर्स ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।
Jaipur Student Death – सूचना मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने स्कूल प्रशासन और स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Jaipur Student Death – मृतक के साथियों द्वारा भी उसके पेटीज खाने और वो गले में अकट जाने की बात बताई गई है। उसके सहपाठी ने बताया कि जब पेटीज उसके गले में अटकी तो वो पानी पीने भागा।
फिर वह बेहोश हो गया, उसके होंठ नीले पड़ गए थे, लेकिन स्कूल वालों की ओर से कहा गया कि उसके पैरेंट्स उसको लेकर जाएंगे। उसको सिर्फ लिटाकर रखा गया जबकि 10 मिनट की दूरी पर हॉस्पिटल है।
