Advertisement
breaking news

Bomb Threat Delhi – स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां..

दिल्ली

Bomb Threat Delhi – स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी आज 14 अगस्त को दिल्ली में एकाधिक जगह पर बम की धमकी मिली है।

Advertisement

Bomb Threat Delhi

हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दिए जाने की खबर से हड़कंप मच गया है।

इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई है। इस ई मेल में दिल्ली हाईकोर्ट में 15 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाके का दावा किया गया है। वहीं डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 3 बजकर 11 मिनट पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है।

Bomb Threat Delhi – इसमें जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत ऑफिस, DM दफ्तर, टर्मिनल 3 IGI, SDM दफ्तर दिल्ली कैंट भी शामिल हैं।

ईमेल में लिखा है- ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’. धमकी भरे मैसेज में दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसमें बब्बर खालसा का नाम लिखा है।

ई-मेल और इसे भेजने वाले की पहचान की जारी है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. फायर गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, हालांकि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari