Kolkata Fire – पार्क सर्कस सेवेंट पॉइंट क्रासिंग के पास 86 झाउतला रोड में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Kolkata Fire
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम तेजी से शुरू किया गया।
दमकल कर्मियों की मदद से इलाके को खाली कराया जा रहा है तथा आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Share from here
