Advertisement

Malda – मालदा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती लॉरी में भीषण आग

बंगाल

Malda – मालदा में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (NH-12) पर गज़ोल के आहोड़ा इलाके में तड़के एक बड़ा हादसा हो गया।

Advertisement

Malda

दुर्घटनाग्रस्त डंपर को ले जा रही एक चलती लारी में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लारी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। तेल टैंक के संपर्क में आने से आग और अधिक भड़क गई और लारी से लपटें उठने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही गज़ोल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से स्थिति को संभालने में जुट गई।

मौके पर पहुँच दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-12 की एक लेन पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।

जिससे कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग के कारणों का पता लगा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari