Weather update

Weather Update : आज से फिर दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, कोलकाता में..

कोलकाता बंगाल

Weather Update – 2-3 दिनों की तेज गर्मी के बाद आज से फिर दक्षिण बंगाल में मौसम बदलने की संभावना है।

Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर और झारग्राम में भारी बारिश की संभावना है।

कोलकाता और दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में आंधी-तूफान के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

सोमवार को पुरुलिया, झारग्राम और बांकुरा में भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही दक्षिण के अन्य जिलों के लिए भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को भी दक्षिण बंगाल के जिलों में तूफानी मौसम बना रहेगा; दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि बुधवार से आंधी और बारिश की गतिविधि कम हो जाएगी, लेकिन इसपर पूरी तरह से विराम नही लगेगा।

मंगलवार तक समुद्र में तेज हवाओं की गति 55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, और मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Share from here