Advertisement
breaking news

Cargo ship sinks – पनामा ध्वज वाला मालवाहक जहाज बंगाल की खाड़ी में डूबा, 24 लोग थे सवार

बंगाल

Cargo ship sinks – बंगाल की खाड़ी में समुद्र में एक बड़ी घटना हुई है। ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर पनामा के झंडे वाला एक कार्गो जहाज डूब गया।

Advertisement

Cargo ship sinks

रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज पर 24 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमे 20 चीनी नागरिक, 3 म्यामांर और एक बांग्लादेश का नागरिक था।

जहाज के डूबने की खबर मिलने पर, भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया।

बचाव कार्यों में मदद के लिए आस-पास मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

बताया गया कि पनामा के झंडे वाला जहाज, MV Ocean Winner (IMO 9145530), ओडिशा से सिंगापुर जा रहा था और उसमें आयरन ओर (लौह अयस्क) का कार्गो लदा था।

सूत्रों के अनुसार, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय तटरक्षक बल की बचाव टीम को सिंगापुर जाने वाले एक जहाज के बारे में सूचना मिली

जिसका ओडिशा से निकलने के बाद संपर्क टूट गया था। उस समय इलाके में मौजूद एक कमर्शियल जहाज को घटनास्थल की ओर भेजा गया।

रात करीब 8:00 बजे एक लाइफबोट से दो लोगों को बचाया गया; वे जीवित तो हैं, लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति और पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। बाकी लोगों और जहाज के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari