West Bengal – मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नबान्न में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य में निवेश से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं।
West Bengal
उनकी घोषणाओं में प्राइवेट हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश से लेकर हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में एक बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन शामिल था।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूजा से पहले हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में एक बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा.
14 अक्टूबर को वहां लगभग ₹6,000 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन होना है। इसी महीने एक और प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन होगा। 27 अगस्त को ‘सिलिकॉन वैली’ में L&T का एक प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने न्यू टाउन में अडानी ग्रुप द्वारा अस्पताल बनाने की योजना की पर बताया कि उद्योगपति गौतम अडानी पहले ही कमिटमेंट लेटर दे चुके हैं।
लगभग 2,000 बेड वाला इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का अस्पताल बनाया जाएगा; योजना के तहत 1,000 बेड ज़रूरतमंद लोगों को मुफ़्त सेवा देने के लिए आरक्षित किए जाएंगे, जबकि बाकी 1,000 बेड कमर्शियल कामों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
