China Earthquake – नेपाल में आई बाढ़ के बीच दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
China Earthquake
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक लॉन्गचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
यह खबर ऐसे समय आई है जब पड़ोसी देश नेपाल पहले से ही बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, जिससे इस पूरे हिमालयी और आसपास के क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र के पड़ोसी देश नेपाल में तीन दिन पहले भोटेकोशी नदी के पास भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है।
जिसमें 490 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। उसी इलाके में अब एक नई झील बन गई है, जिसमें लगातार पानी भर रहा है और इसके टूटने से नई बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
