Ankit baliyan Murder Case : हरियाणवी सिंगर और युट्यूबर अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एक्शन हुआ है।
Ankit baliyan Murder Case
यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई है।
दोनों पर अंकित बालियान की हत्या में शामिल होने का आरोप था। मुठभेड़ में दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को यूपी के शामली में जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस और STF लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी थी।
Share from here
