Advertisement

Darjeeling – दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन पर गिरा लोकोशेड, 4 घायल

बंगाल


Darjeeling – दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के पास टॉय ट्रेन पर एक पुराने लोकोशेड की टीन (छत) अचानक भरभराकर गिर जाने से हादसा हो गया।

Advertisement

Darjeeling

इस दुर्घटना में 4 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर इलाज के लिए नजदीकी दार्जिलिंग जिला अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेलवे स्टेशन के ठीक पास स्थित यह लोकोशेड काफी पुराना है, जहाँ टॉय ट्रेन के इंजन रखे जाते हैं।

आज सुबह से ही इस लोकोशेड के भीतर कुछ मजदूर मरम्मत और अन्य काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज सुबह करीब 10 बजे अचानक लोकोशेड की ऊपरी टीन का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।

शेड के अंदर काम करने के दौरान अचानक हुए इस हादसे से वहाँ हड़कंप मच गया और काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया।

इस पुराने ढांचे की जर्जर स्थिति और काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari