Advertisement

Landslide on rail line at farakka – तिल्डांगा और न्यू फरक्का के बीच रेलवे ट्रैक पर धंसाव, एनजेपी जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

बंगाल


Landslide on rail line at farakka – लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तिल्डांगा और न्यू फरक्का के बीच रेलवे लाइन पर धसाव (भूस्खलन) की घटना सामने आई है।

Advertisement

Landslide on rail line at farakka

इस वजह से एनजेपी (NJP) जाने वाली लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए रेलवे कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

इस धसाव के कारण कंचनजंगा एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बीच रास्ते में फंस गई हैं। रेलवे कर्मियों का शुरुआती तौर पर मानना है कि यह भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ है।

एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ कई लोकल ट्रेनें भी रुकी हुई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari