Advertisement

Dhakuria – ढाकुरिया के स्विमिंग पुल में डूबने से छात्र की मौत

कोलकाता

Dhakuria – ढाकुरिया के एक स्विमिंग पूल में स्विमिंग सीखने गए छात्र की रहस्यमय हालात में मौत हो गई।

Advertisement

Dhakuria

पुलिस ने मृतक की पहचान धकुरिया के रहने वाले और डॉन बॉस्को स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र सारिप घोष (16) के तौर पर की है।

शुक्रवार दोपहर, सारिप रवींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन के इलाके में मौजूद ‘लेक फ्रेंड्स क्लब’ के स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने गया था।

वह शाम करीब 4:50 बजे तैरने के लिए पूल में उतरा। बताया गया है कि जब बाकी लोग पूल से बाहर आ गए, तो सारिप बाहर नहीं आया।

कुछ देर बाद, इंस्ट्रक्टर ने ध्यान दिया और उसे पानी में बेहोश पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि इंस्ट्रक्टर की मौजूदगी के बावजूद छात्र कैसे डूब गया।

शुक्रवार रात ही रवींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने क्लब के इंस्ट्रक्टर और सदस्यों को बुलाकर पूछताछ की।

क्लब का कहना है कि सारिप लगभग तीन साल से सदस्य था और उसे पहले से ही तैरना आता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पूल में उतरने के बाद वह पानी के अंदर तैराकी (अंडरवाटर स्विमिंग) का अभ्यास कर रहा था।

Dhakuria – हालांकि क्लब का कहना है कि वहां पर अंडरवाटर स्विमिंग नहीं सिखाई जाती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari