Fire – कोलकाता के चितपुर इलाके में एक बंद रासायनिक कारखाने में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है।
Fire
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए।
आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कारखाने के अंदर भारी मात्रा में केमिकल (रासायनिक पदार्थ) स्टोर होने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी और कारखाने से काले धुएं के गुबार निकलने लगे।
आसपास कई अन्य कारखाने भी मौजूद हैं, जिससे आग के और अधिक फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
इलाका काफी सघन और भीड़भाड़ वाला होने के कारण आग के विकराल रूप लेने की आशंका को देखते हुए दमकल कर्मियों ने पूरी तत्परता दिखाई।
Fire -सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ-साथ दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग के मुख्य स्रोत तक पहुंचने में सफल रहे।
