Advertisement

Burrabazar : बड़ाबाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, कड़ी कार्रवाई

कोलकाता

Burrabazar – पूरे राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के तहत छापेमारी जारी है।

Advertisement

Burrabazar

इसी कड़ी में आज उत्तर कोलकाता के व्यस्त व्यावसायिक केंद्र पोस्ता और बड़ाबाजार इलाके के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, गोदामों और बाजारों में कोलकाता नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की टीम ने औचक छापेमारी की।

अधिकारियों ने इस बात की बारीकी से जांच की कि विक्रेता खाद्य सामग्री के भंडारण के लिए सही नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

भोजन में प्रतिबंधित या हानिकारक रंगों का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है और प्रतिष्ठानों के पास वैध फूड लाइसेंस है या नहीं।

इस अभियान के दौरान कई गोदामों और दुकानों में अस्वस्थकर और गंदे माहौल में खाद्य पदार्थ रखे पाए गए।

Burrabazar – कई जगहों पर घटिया या पुरानी सामग्री मिलने के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है और जांच के लिए खाद्य सामग्री के कुछ नमूने (सैंपल) भी जब्त किए गए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और मिलावटी या बासी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कोलकाता और उसके आसपास के सभी बड़े बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में इस तरह की निगरानी और छापेमारी आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari