Brics 2026 – नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का शुभारंभ होने जा रहा है।
भारत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में वैश्विक संस्थाओं को अधिक समावेशी बनाने, बहुपक्षवाद को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी।
Brics 2026
इस वैश्विक सम्मेलन में विकासशील और उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले 21 देश शामिल होंगे, जिसमें ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
इस उच्च स्तरीय सम्मेलन के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जैसे वैश्विक शासन व्यवस्था, बहुपक्षवाद, व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आपदा से निपटने की क्षमता और ज़रूरी आपूर्ति श्रृंखला।
Brics 2026 भारत की अध्यक्षता में हो रहा है। इसका थीम है – “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण।”
इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अबदुल फताह अस्सीसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन शामिल होंगे।
इथियोपिया के प्रधानमंत्री आबी अहमद और अबू धाबी के युवराज शेख खालेद-बिन-मोहम्मद- बिन-ज़ायद अल नहयान भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री माउरु विएइरा करेंगे, जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन-फरहान-अल-सऊद भी इसमें शामिल होंगे।
