Advertisement
Weather update

Weather Update – कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, रविवार तक…

बंगाल

Weather Update – मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से पूरे राज्य में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

Weather Update

दक्षिण बंगाल में रविवार तक आंधी-तूफान की संभावना है। 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बीरभूम, हुगली, हावड़ा, बांकुड़ा, मिदनापुर, में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है।

कोलकाता में भी तेज हवा के साथ एक या दो जगहो पर एक या दो बार भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

उत्तर बंगाल में भी अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें अलीपुरदुआर में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर बंगाल में कल, शुक्रवार से बारिश कम होने की उम्मीद है। विज्ञान विभाग ने संकेत दिया है कि मानसून वापसी की प्रक्रिया शनिवार, 19 सितंबर को शुरू हो सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari