PM Modi Annapurna Diwas – आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। इस दिन मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाने का फ़ैसला किया है।
PM Modi Annapurna Diwas
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बंगाल की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत बंगाली में की और कहा माँ बोनेदेर आमार प्रणाम।
पीएम ने कहा कि हमारा मूल मंत्र है – कथा कम, काज बेसी, यानी ” ‘बातें कम, काम ज्यादा।’ इसी सोच के साथ राज्य में अन्नपूर्णा योजना शुरू की गई है।
हम जानते हैं कि जब महिला ज़रूरी खर्चों की चिंता से मुक्त होते हैं, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है; अन्नपूर्णा योजना उसी आत्मविश्वास को बढ़ा रही है।”
PM Modi Annapurna Diwas – बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई अन्नपूर्णा योजना की तारीफ़ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह एक बड़ी मदद है।”
उन्होंने आगे कहा, “हर महीने तीन हज़ार रुपये, इस पैसे से एक माँ अपने बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठा सकती है, या कोई बहन दवाइयाँ या घर का ज़रूरी सामान खरीद सकती है।
PM Modi Annapurna Diwas – पीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि बंगाल की महिलाओं को फ़ैसले लेने का अधिकार मिले और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों; अन्नपूर्णा योजना इसमें अहम भूमिका निभाएगी।”
पिछले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने ‘कट-मनी’ के मुद्दे पर पिछली तृणमूल सरकार की अक्सर आलोचना की थी।
उन्होंने आज फिर यह मुद्दा उठाते हुए कहा, “बंगाल में अब कट-मनी की ज़रूरत नहीं है। एखून बांग्लाय कट मनी चोले ना
पीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह पक्का करना है कि कोई भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है। बीजेपी सरकार माताओं और बहनों के उत्थान को प्राथमिकता देती है।”
पीएम ने कहा कि बंगाल के लोगों की एक बड़ी पीड़ा यह भी रही है कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ यहाँ समय पर नहीं पहुंच पाया जिससे गरीब परिवारों को सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ। अब भाजपा सरकार में इन रुकी हुई योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया गया है।
