Mamata Banerjee – आज ममता बनर्जी की श्रीरामपुर के कोर्ट मैदान में शाम चार बजे सभा होनी है।
Mamata Banerjee
इस सभा के लिए घर से निकलने से पहले ममता बनर्जी ने कुणाल घोष की गाड़ी पर हुए हमले की निंदा की है।
ममता बनर्जी ने कहा कि कुणाल घोष की गाडी पर हुए हमले के लिए “बीजेपी के गुंडे” ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने इसे “लोकतंत्र के लिए बुरा संकेत” बताया।
उन्होंने कहा कि उन्हें नजरबंद कर रख दिया है। घर से निकलने नही दिया जा रहा है। रास्ते जाम कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कहीं भी पुलिस देखने को नही मिल रही। उनके मदद से ही ऐसा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस से इजाज़त न मिलने के बाद कोर्ट से शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच मीटिंग करने की इजाज़त मिली है।
Share from here
