breaking news

Hijack Scare – दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट के हाईजैक की संभावना, पायलट ने भेजा सिग्नल

विदेश

Hijack Scare – दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में बुधवार सुबह संदिग्ध गतिविधि की खबर सामने आई है।

Hijack Scare

घटना की सूचना मिलते ही इजराइल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। विमान ने कथित तौर पर ऐसा इमरजेंसी कोड एक्टिवेट किया, जिसका इस्तेमाल संभावित हाईजैकिंग की स्थिति में किया जाता है।

हालांकि, इजराइल की सरकार का कहना है कि ये हाइजैकिंग नहीं है। विमान में 180 यात्री सवार हैं, जिसमें 100 से अधिक इजराइली नागरिक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमानन प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि विमान को सऊदी अरब में लैंड कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि विमान के उतरने से पहले यह 100 फीसदी निश्चित तौर पर कहना संभव नहीं है कि विमान के अंदर वास्तव में क्या हुआ।

Share from here