Nandigram Bypoll – आज राज्य की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजिनगर सीट पर उपचुनाव हो रहें हैं।
Nandigram Bypoll
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं। वे अपना मताधिकार का प्रयोग करने नंदीग्राम पहुँचे।
मुख्यमंत्री ने अपना काफिला छोड़ ‘टोटो’ से मतदान केंद्र पहुँचे और अपना वोट डाला। केंद्र पर उनकी हासिरानी रथ से मुलाकात हुई।
वोट देकर निकलने के बाद उन्होंने स्थानीयों से सौजन्य मुलाकात की और वोट केंद्र से 200 मीटर तक कोई बयानबाजी नही की।
इसके बाद सीएम ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जिस अंतर से जीत दर्ज की थी वो रिकार्ड टूटेगा।
सीएम ने कहा कि विपक्ष के साथ नंदीग्राम की जनता भी नही है। उनके लोग भी नही दिख रहे हैं।
Share from here
