breaking news

Harmanpreet Kaur – हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी

खेल

Harmanpreet Kaur – हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी है।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वो भारतीय महिला टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हैं।

हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ते हुए लिखा कि ये उनके लिए आसान फैसला नहीं था।

इस फैसले से उनके जीवन के कई सारी यादें, इमोशन और त्याग जुड़े हैं। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया।

उनके लिए टीम हमेशा सबसे आगे रही। एक कप्तान के तौर पर उन्होंने टीम के लिए कुछ मुश्किल फैसले भी लिए, ताकि उसे और बेहतर बनाया जा सके

उन्होंने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि वो कप्तानी छोड़ रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अब टीम एक बेहतर पोजिशन में हैं।

उन्होंने बतौर कप्तान अपनी ड्यूटी पूरी कर ली है और अब इस किताब के पन्ने को पलटने की बारी है। उन्होंने लिखा कि कप्तानी भले ही छोड़ दी है मगर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मेरा प्यार जारी रहेगा।

हरमनप्रीत कौर ने ये फैसला BCCI के साथ हुई रिव्यू मीटिंग के बाद लिया। ये मीटिंग गुवाहाटी में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने की।

इस मीटिंग में भारतीय महिला टीम की तरफ से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे।

Share from here