CEC Gyanesh Kumar Row – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष ने आज विरोध प्रदर्शन किया।
CEC Gyanesh Kumar Row
INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने नेताओं को चुनाव आयोग जाने से रोक दिया है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आकाशवाणी परिसर में रोक दिया गया है। दोनों नेता काफी देर से वहीं मौजूद हैं। वहां वे चटाई बिछाकर बैठ गए हैं।
राहुल गांधी चुनाव आयोग तक जाने के लिए अड़े हैं। आकाशवाणी परिसर से कुछ कदम की दूरी पर ही चुनाव आयोग का ऑफिस है।
CEC Gyanesh Kumar Row – राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और पुलिस से सवाल किया कि कांग्रेस और विपक्षी प्रतिनिधियों को आयोग के अधिकारियों से मिलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई।
राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि विपक्ष के सभी नेता आए हैं और हम वोट चोरी को लेकर ज्ञानेश कुमार से मिलकर उसे सवाल पूछना चाहते हैं, लेकिन हमें रोक दिया गया।
उन्होंने कहा ‘आज 300 से ज़्यादा विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयुक्तों से मिलने के लिए संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया।
चुनाव आयुक्त हमसे क्यों नहीं मिल रहे हैं?. पुलिस हमें क्यों रोक रही है और धमका रही है?’ राहुल गाँधी ने कहा कि वोटचोरी करके लोकतंत्र को हाईजैक किया जा रहा है।
