Burrabazar – बड़ाबाजार के नवाब लेन का नाम बदलने की मांग

कोलकाता

Burrabazar – कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित नवाब लेन के नाम परिवर्तन की मांग को लेकर कार्तिक महाराज को पत्र सौंपा गया है।

Burrabazar Nawab Lane

राज्य भाजपा के मीडिया को कन्वेनर चंद्रशेखर बासोटिया द्वारा लिखे गए इस पत्र के माध्यम से यह विषय कार्तिक महाराज के संज्ञान में लाया गया।

पत्र में लिखा गया कि इस क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं के कई मंदिर स्थित हैं और लंबे समय से स्थानीय लोगों की ओर से इस मार्ग के नाम को क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप किए जाने की मांग उठती रही है।

बासोटिया ने बताया कि कार्तिक महाराज ने इस विषय पर हरसंभव प्रयास करने तथा स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को उचित सम्मान मिले तथा स्थानीय नागरिकों की भावनाओं को भी उचित मंच मिले।

Share from here