PM Modi – दिल्ली में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया।
PM Modi
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं विनायक मंदिर गया था, वहां मैंने भगवान से देश के लिए प्रार्थना किया… मैंने अपने लिए भी प्रार्थना की।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भगवान से मांगा कि मुझे इतनी ऊर्जा दीजिए कि मैं देश की सेवा करता रहूं।
पीएम मोदी ने कहा, ’25 सालों के दौरान इतने सारे चुनाव हुए… चाहे वो विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के चुनाव, जनता ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना..
PM Modi – मैं आज भारत के लोकतंत्र का, भारत के संविधान का भी वंदन करता हूं… मैं सेवा ज्योति यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों का भी अभिनंदन करता हूं।’
पीएम ने कहा कि जब मैंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस मुकाम तक पहुंचूंगा। यह सब जनता के आशीर्वाद की वजह से हुआ है।”
पीएम ने कहा कि यह उपलब्धि करोड़ों नागरिकों के मुझ पर भरोसे और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
ये 25 साल अनुभवों से भरे रहे हैं। देश की सेवा में मैंने कभी खुद को अकेला महसूस नहीं किया; मुझे हमेशा अपने साथियों का साथ मिला है। मैंने हर घटना से सीखा है और मैं आज भी खुद को एक छात्र मानता हूं।”
PM Modi ने सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे होने के मौके पर देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि 2047 तक तक भारत को विकसित देश बनाना है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। इसी भरोसे के साथ पीएम मोदी ने नारे लगाए, “हम करके रहेंगे… We Will Do It…
PM मोदी ने कहा कि आलोचकों ने मुझे अपने अंदर झांकना सिखाया। उन्होंने कहा कि जिसने मुझे गिराया उसने मुझे उठाया। नीतियों ने संवेदना का रास्ता दिखाया। जीवन की हर घटना ने मुझे सिखाया।
