breaking news

ED Raid – कोलकाता में फिर ईडी रेड, 8 जगहों पर….

कोलकाता

ED Raid – प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दुर्गा पूजा के द्वितीया के दिन शहर में एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ED Raid

केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कोलकाता में आठ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है।

ED ने टॉलीगंज, शरत बोस रोड सहित आठ जगहों पर छापेमारी की। सितंबर में, एजेंसी ने वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी।

सूत्रों के अनुसार पिछली कार्रवाई के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आज का तलाशी अभियान किया जा रहा है।

लोगों को बड़ा रिटर्न का वादा कर करोड़ों रुपये कथित तौर पर गैर-कानूनी संस्थाओं के ज़रिए निकाले गए और बाद में रियल एस्टेट डेवलपमेंट फर्मों और दूसरे व्यवसायों में निवेश किए गए।

Share from here