CJP – कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।
CJP
इसके बाद पुलिस ने तीनों को SEM कोर्ट में पेश किया। सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। जबकि गिरफ्तार किए गए अजिंक्य शिंदे से 5 हज़ार का बेल बॉन्ड भरवाया गया है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि बार-बार सार्वजनिक शांति भंग करने और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिशों को ध्यान में रखते हुए ये गिरफ्तारी हुई।
उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद ये लोग तिरंगा लेकर वहां पहुंचे थे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मामले में सवाल उठाए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और वे इसे वापस हासिल करेंगे।
ममता बनर्जी ने लिखा – हमने और हमसे पहले की कई पीढ़ियों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए मज़बूती से लड़ाई लड़ी है। हमें ऐसा करना जारी रखना होगा।
मैं CJP के आशुतोष और सौरव की गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूँ। ये पल हम सभी के लिए हैं—अपनी महान लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लेने और डटकर खड़े होने के पल।
यह पूरी एक पीढ़ी को डराने और चुप कराने की कोशिश है। यह मंज़ूर नहीं है। हमें अपने संवैधानिक अधिकारों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
देश के कई हिस्सों में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस समय, बंगाल में हमारे 14,000 लोग पुलिस और राजनीतिक अत्याचारों का सामना कर रहे हैं।
जो सरकार यह भूल गई है कि वह ‘जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए’ है, उसका अंत निकट है। लाखों युवाओं से मैं कहती हूँ: आपकी दीदी आपके साथ हैं—आज भी और हमेशा! आइए, हम सब मिलकर अपनी भारत माता को बचाएँ।
