Abhishek Banerjee – अभिषेक बनर्जी कमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर हुए होर्डिंग विवाद से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन पहुंचे।
Abhishek Banerjee
कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई झड़प के सिलसिले में पुलिस ने उन्हें यह नोटिस जारी किया था।
इससे पहले कम समय का हवाला देते हुए अभिषेक बनर्जी ने एक नया समन जारी करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत वे आज पूछताछ में शामिल होने पहुंचे हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 27 अगस्त को कमैक स्ट्रीट स्थित एक इमारत की छत पर लगे टीएमसी के होर्डिंग को हटाने पहुँची कोलकाता नगर निगम (KMC) की टीम और पुलिसकर्मियों को स्थानीय समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
इस दौरान कथित तौर पर सरकारी काम में बाधा डालने और झड़प के मामले में पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की थीं।
