Baguiati – बागुईआटी की एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई है। यह आग आटघडा पूर्व पाड़ा झुग्गी बस्ती में लगी है।
Baguiati
खबरों के अनुसार, आग दोपहर करीब 3:30 बजे लगी, जिससे पूरा इलाका घने काले धुएं से ढका हुआ है।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
स्थानीयों का कहना है कि 20 से 25 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुँच गए हैं।
Share from here
