Food Safety – लक्खी पूजा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई ; बारासात और मध्यमग्राम की मिठाई दुकानों पर छापा

कोलकाता

Food Safety – लक्खी पूजा से ठीक पहले पश्चिम बंगाल सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं विपणन विभाग के अधिकारियों ने बारासात और मध्यमग्राम की कई मिठाई व फास्ट फूड दुकानों पर अचानक छापा मारा।

Food Safety

इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की कई प्रसिद्ध मिठाई दुकानों में जाकर जांच की। दुकानों में बिना नाम और लेबल के घी, पनीर और आइसक्रीम रखने व बेचने को लेकर अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी।

साथ ही, खाद्य सामग्री को असुरक्षित तरीके से रखने पर नोटिस जारी किया गया और जुर्माना भी लगाया गया।

मिठाइयों की गुणवत्ता सही है या नहीं, यह जांचने के लिए अधिकारियों ने कई मिठाइयों के सैंपल (नमूने) भी इकट्ठे किए।

Share from here