Chorebagan – चोरबागान दुर्गा पूजा प्रतिमा का विसर्जन आज

कोलकाता

Chorebagan – पिछले शनिवार को चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में एक दुखद घटना घटी थी जिसमे 19 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

Chorebagan

पूजा बित चुकी है और लगभग सभी जगह विसर्जन हो चुका है। घटना के ठीक एक सप्ताह बाद आज यानी शनिवार को चोरबगान की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी गठित की है। अधिकारियों ने पंडाल का दौरा भी किया था।

SIT की प्रमुख, सेवानिवृत्त जस्टिस अनिंदिता रॉय सरस्वती ने आदेश दिया था कि चोरबगान के पंडाल को बिल्कुल वैसा ही रहने दिया जाए।

हालाँकि, उन्हें मूर्तियों के विसर्जन से कोई आपत्ति नहीं थी। इसलिए आज प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पंडाल की स्थिति में कोई बदलाव न हो।

Share from here