breaking news

Rahul Gandhi – राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई

उत्तर प्रदेश

Rahul Gandhi – उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गई।

Rahul Gandhi

इस घटना में राहुल गांधी की गाड़ी सुरक्षित रही है।हादसा उस वक्त हुआ, जब राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे।

काफिले में शामिल राहुल गांधी की गाड़ी के पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि, टक्कर कैसे हुई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद की स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share from here