Rahul Gandhi Amit Shah Defamation Case – उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बरी कर दिया है।
Rahul Gandhi Amit Shah Defamation Case
यह मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके एक बयान से जुड़ा था। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी मानहानिकारक प्रकृति की नहीं थी।
राहुल गांधी फैसले के समय अदालत में मौजूद थे। इसके बाद सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट के बाहर कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
मामले की शुरुआत मई 2018 में हुई थी, जब राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बेंगलुरु में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी।
इससे पहले राहुल गांधी जब सुल्तानपुर जा रहे थे, तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई थी।
