Kartik Maas 2026

Kartik Maas 2026 : कार्तिक मास : राजनीतिक उथल-पुथल, हिंसा और आर्थिक…

धर्म - कर्म

Kartik Maas 2026 – कार्तिक मास 27 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है जो 24 नवंबर तक रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस अवधि में पांच मंगलवार पड़ेंगे। इसके साथ ही 29 अगस्त से चल रहा खप्पर योग भी 24 नवंबर तक बना रहेगा।

Kartik Maas 2026

ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास के अनुसार यह मास देश और दुनिया के सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक क्षेत्रों के लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है।

ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आतंकी घटनाओं, उपद्रव और सांप्रदायिक तनाव के योग बन रहें हैं।

किसी राज्य में राजनीतिक अस्थिरता, सत्ता परिवर्तन अथवा किसी प्रमुख नेता के पद से हटने या मृत्यु जैसी घटना घटित होने की संभावना है।

डॉ राकेश व्यास के अनुसार इस दौरान राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ने और दल-बदल की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं।

Kartik Maas 2026 – कृषि, पशुधन और धार्मिक विषयों से जुड़े मामलों को लेकर विवाद उत्पन्न होने की संभावना है।

कुछ क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ हिस्सों में वर्षा की कमी देखने को मिलने की संभावना है।

बैंकिंग व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने तथा आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका भी इस ज्योतिषीय आकलन में शामिल है।

ज्योतिष प्रभाकर व्यास के अनुसार इस दौरान देश के कई हिस्सों में अग्निकांड और अन्य अप्रिय घटनाओं के योग बन रहे हैं।

Kartik Maas 2026 – विश्व स्तर पर भी तनाव के संकेत – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे हालात, राजनीतिक उथल-पुथल, हिंसा और आतंकी घटनाओं की आशंका जताई गई है।

प्रमुख नेताओं से जुड़ी अप्रिय घटनाओं, अग्निकांड आदि के योग बन रहे हैं। ग्रह नक्षत्रों के आधार पर मुस्लिम देशों में आंतरिक संघर्ष बढ़ने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

इजरायल-अमेरिका से जुड़े घटनाक्रमों के कारण अन्य देशों में पलायन की परिस्थितियां बनने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें – कैसा रहा आश्विन मास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना बढ़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, विश्व भर में अर्थव्यवस्था पर दबाव, तेल की कीमतों में वृद्धि, गोवंश को कष्ट तथा कुछ क्षेत्रों में भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाओं की आशंका जताई गई है।

Share from here