Rajasthan omprakash bishnoi

Rajasthan – सोशल मीडिया पर 20 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, राजस्थान…

राजस्थान

Rajasthan – राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव के नतीजों मे एक उम्मीदवार की हार चर्चा का विषय बनी हुई है। यह हार सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान रखने वाले ओमप्रकाश बिश्नोई की है।

Rajasthan

ओमप्रकाश के सोशल मीडिया पर लाखों चाहने वाले हैं, लेकिन जब चुनाव हुए तो उसे महज 33 वोट ही मिले। इस चुनावी शिकस्त ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

दरअसल, ओमप्रकाश बिश्नोई Rajasthan के फलौदी इलाके के रहने वाले हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके कुल 21 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इसके अलावा यूट्यूब पर भी उनके पांच लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं।

खास तौर पर देसी अंदाज में खाना खाने और खूब सारा घी इस्तेमाल करने वाले उनके वीडियो लोगों का ध्यान खींचते हैं।

ओमप्रकाश ने फलौदी की इंद्रों की ढाणी-2 पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था लेकिन इंटरनेट पर इतनी लोकप्रियता होने के बावजूद उन्हें चुनाव में जनता का वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

पंचायत में करीब 1600 वोट थे, लेकिन नतीजे सामने आए तो उनके खाते में सिर्फ 33 वोट दर्ज हुए। ओमप्रकाश बिश्नोई के मामले में भी यही अंतर चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

Rajasthan – यह चुनाव परिणाम बताता है कि डिजिटल मंचों पर लाखों लोगों तक पहुंच रखने और ग्राम पंचायत के मतदाताओं का विश्वास हासिल करने के समीकरण अलग-अलग हो सकते हैं।

Share from here