Gaighata Encounter – पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास एनकाउंटर में ढेर हो गया है।
Gaighata Encounter
पुलिस का दावा है कि घटना का पुनर्निर्माण कराने के बाद लौटते समय आरोपी ने पुलिसकर्मियों के आग्नेयास्त्र छीनकर उन पर गोली चलाई।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई। इस दौरान मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की खबर है।
उल्लेखनीय है कि नाबालिग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
नाबालिग अपनी मां के साथ पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। वहां से लौटते समय वह लापता हो गई थी।
मामले की जांच में जुटी गायघाटा थाने की पुलिस ने प्रह्लाद दास को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।
इसके बाद सोमवार रात घटना का पुनर्निर्माण कराने के लिए उसे घटनास्थल पर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से लौटते समय आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर गोली चला दी।
Gaighata Encounter – पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें प्रह्लाद दास गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।
