Malda – बिना हेलमेट बाइक चलाने से रोकने पर ट्रैफिक ASI पर हमला, खून से लथपथ हुए अधिकारी; 2 गिरफ्तार

बंगाल

Malda – मालदा के पुखुरिया थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एक चालक को रोकना ट्रैफिक पुलिस के ASI को भारी पड़ गया।

Malda

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी पर हमला करने का आरोप लगा है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हो गए।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मासिदुर रहमान और शफीकुल के रूप में हुई है, जो मालदा के पुखुरिया थाना क्षेत्र के परानपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share from here