MLC Election – एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ने खाता खोल लिया है और पहली सीट अपने झोली में डाल ली है।
MLC Election
कांग्रेस की इस एक सीट की जीत ने सियासी चर्चाओं को बढ़ा दिया है क्योंकि ये जीत महाराष्ट्र के नागपुर सीट पर हुई है।
यह सीट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृहक्षेत्र है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कर्मभूमि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का गढ़ है।
इस सीट पर कांग्रेस का परचम लहराने वाले उम्मीदवार अभिजीत वंजारी हैं। अभिजीत वंजारी की यह लगातार दूसरी जीत है। साल 2020 के चुनाव में भी वंजारी ने नागपुर स्नातक निर्वाचन सीट जीती थी।
Share from here
