Sharad Pawar – शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र

Sharad Pawar – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार की तबियत अचानक बिगड़ गई है।

Sharad Pawar

शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी।

इसके बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय निगरानी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि खांसी की समस्या के चलते बाबा को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Share from here