Chhath Puja – पुष्करणा यूथ क्लब ने लगाया छठ पर्व सेवा शिविर

कोलकाता

Chhath Puja – सनलाइट, कोलकाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पुष्करणा यूथ क्लब द्वारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

Chhath Puja

इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, पानी की बोतलें, बिस्कुट और टॉफी की सेवा प्रदान की गई।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य छठी मैया के भक्तों की सेवा करना एवं समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।

शिविर को सफल बनाने में राजेंद्र पुरोहित (सिनु काका), रितेश आचार्य, जगदीश हर्ष, अजय कलवानी, विशाल पुरोहित, भवानी पुरोहित, राजा रंगा,

विनय रंगा, गोपाल पुरोहित, अशोक व्यास, योगेश किराडू (गुड्डा), विकास व्यास, आकाश आचार्य, गणेश हर्ष, आदित्य रंगा, विजय पुरोहित, विश्वनाथ व्यास सहित अन्य का योगदान रहा। गोपाल पुरोहित ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर जोडासांको विधायक विजय ओझा, पूर्व पार्षद सुनीता झवर, दिनेश पांडेय ने आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

पुष्करणा यूथ क्लब के संस्थापकों ने सभी सहयोगकर्ताओं, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त किया।

क्लब के सदस्यों ने कहा कि सभी के इसी स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग से क्लब सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखेगा।

उल्लेखनीय है कि पुष्करणा यूथ क्लब की स्थापना वर्ष 2022 में संस्थापक दिव्यांग हर्ष (सोनू), भरत व्यास, पीयूष व्यास, श्रीधर किराडू एवं अखिल किराडू(गुल्लू) द्वारा की गई थी।

Share from here